बिहपुर : तीसरी बार विधायक बनने के बाद जब ईं. शैलेन्द्र अपने क्षेत्र में पहुंचे, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल था। जगह-जगह लोगों ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया, ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता नारे लगाते हुए स्थानीय जनता के बीच उनके प्रति अपने समर्थन और खुशी का इज़हार करते नज़र आए।

स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने कहा कि विधायक ने अपने पिछले कार्यकालों में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं—चाहे वह सड़क निर्माण हो, पुल-पुलियों का विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार या शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना। लोगों का मानना है कि तीसरी बार जीत से क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ईं. शैलेन्द्र ने कहा कि क्षेत्र में कदम रखते ही जिस उत्साह, ऊर्जा और स्नेह से कार्यकर्ताओं एवं जनता ने उनका स्वागत किया, वह उनके लिए जीवनभर अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कर्मठ कार्यकर्ता, समर्पित टीम और जनता का अटूट विश्वास होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में वे अपने क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए और अधिक तत्परता, प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *