नवगछिया : 15 नवंबर से लापता 17 वर्षीय किशोर नवीश कुमार का शव शुक्रवार की रात रुपौली प्रखंड के लक्ष्मीनिया नाथपुर पंचायत क्षेत्र में मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और जांच शुरू की। नवीश के पिता लालू यादव ने उसके लापता होने की प्राथमिकी मोहनपुर थाना, पूर्णिया में दर्ज कराई थी। मूल रूप से भागलपुर जिले के धोबिनिया बसा निवासी लालू यादव ने हाल में रुपौली में नया घर बनाया था। नवीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

दो आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी रहते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या की वजह जानने के लिए लगातार पूछताछ कर रही है।

ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने

  • पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा

  • सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी
    की मांग की।

लंबे समय तक यातायात बाधित रहा, जिसे प्रशासन के समझाने के बाद जाम हटाया गया।

मुखिया की प्रतिक्रिया

ढोलबज्जा पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद यादव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा— “यह बेहद निंदनीय घटना है। प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें न हों।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *