नवगछिया | जमीन की जोत-आबादी करने को लेकर दबंगों ने एक महादलित परिवार पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना छोटी परबत्ता की है। घायल युवक सुनील रविदास, पिता–बीजो रविदास, को जीवन-यापन के लिए एक एकड़ जमीन मिली थी, लेकिन आरोप है कि जमीन की जोत आबाद करने पर दबंग लगातार विरोध करते हैं और मारपीट पर उतारू रहते हैं।
Total Downloads: 164
रविवार को भी सुनील रविदास को दबंगों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। बीच-बचाव में आए श्रवण बिहारी, सुमन मंडल, दीपक मंडल और प्रीतम कुमार को भी हमलावरों ने चोट पहुंचाई।
सुनील की हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

