बिहपुर। बिहपुर और झंडापुर थाना क्षेत्रों में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी सोनी देवी ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 372
वहीं, झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी मोहित कुमार ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट को लेकर आवेदन दिया है।
झंडापुर प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार और बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
