नवगछिया। मोबाइल फोन पर अश्लील बात करने से मना करने पर एक परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने नवगछिया साइबर थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 3 नवंबर की रात 12 बजे उसकी पत्नी के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति अश्लील बातें कर रहा था। नाम पूछे जाने पर उसने अपना नाम शिवम बताया। इसके बाद कॉल काट दिया गया।

बार-बार कॉल और धमकी भरे मैसेज

पीड़ित ने बताया कि 6 नवंबर रात 9 बजे उसी नंबर से दोबारा कॉल आया, लेकिन पत्नी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद लगातार उसी नंबर से कॉल आते रहे। 15 नवंबर को उस नंबर से पत्नी के व्हाट्सएप पर संदेश भेजा गया। 16 नवंबर को व्हाट्सएप पर पिस्तौल की फोटो भेजकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में कॉल करने पर उसने अपना नाम रिंकी डॉन उर्फ़ किशन कुमार भारद्वाज बताया और धमकी दी कि “घर पर चढ़कर गोली मार देंगे।”

पुलिस जांच में जुटी

लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए पीड़ित परिवार ने नवगछिया साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है और कॉल व मैसेज भेजने वाले की पहचान की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *