बिहपुर। सोनवर्षा दियारा क्षेत्र की समृद्ध जैव-विविधता और यहां मौजूद प्रवासी पक्षियों का नजदीक से अवलोकन करने के उद्देश्य से पोस्ट मास्टर जनरल (PMG) मनोज कुमार मंगलवार को दियारा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने पहले बाइक से पूरे इलाके का निरीक्षण किया और फिर घटोरा घाट, विक्रमपुर बहियार सहित आसपास के विभिन्न वेटलैंड क्षेत्रों में नौका विहार कर पक्षियों की प्रजातियों का अध्ययन किया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

निरीक्षण के दौरान उनके साथ पक्षी गणना कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार उर्फ लाली, पंसस प्रतिनिधि राजीव चौधरी उर्फ नुनु, शिवशंकर चौधरी, स्थानीय ग्रामीण तथा डाक विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

घटोरा घाट पहुंचने पर स्थानीय प्रतिनिधियों ने अंगवस्त्र प्रदान कर पीएमजी मनोज कुमार का स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि सोनवर्षा दियारा का यह इलाका जैव-विविधता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास के रूप में प्रसिद्ध है।

दुर्लभ नई प्रजाति ‘सोनवर्षा’ की खोज

हाल ही में किए गए वैज्ञानिक सर्वेक्षण में इस क्षेत्र से एक दुर्लभ नई प्रजाति की खोज की गई है, जिसे शोधकर्ताओं ने स्थानीय पहचान के आधार पर ‘सोनवर्षा’ नाम दिया है।
यह खोज क्षेत्र की पारिस्थितिक समृद्धि को दर्शाती है और वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इस निरीक्षण से दियारा क्षेत्र के संरक्षण और विकास को नई दिशा मिलेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet