नवगछिया :  बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में पुलिस ने बुधवार की शाम करीब सात बजे छापेमारी कर ब्राउन शुगर और विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मिथुन कुमार और अंकित कुमार के रूप में हुई है, जो इसी गांव के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनवर्षा गांव में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों आरोपितों को मौके से पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से कुल 80 ग्राम ब्राउन शुगर, 57 बोतल विदेशी शराब और 21 हजार रुपये नकद बरामद किए। इसमें से मिथुन कुमार के पास से 8,000 रुपये तथा अंकित कुमार के पास से 13,000 रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपितों के घर की भी तलाशी ली, जहां से नशीले पदार्थों की तौल में प्रयुक्त तीन वेट मशीन, कैंची, चाकू सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।

प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *