नवगछिया के NH-31 पर आज दोपहर करीब 12:00 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक में करीब 350 गैस सिलेंडर लदे हुए थे।

Whatsapp group Join

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि या माल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सिलेंडर सुरक्षित रहने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया और ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, सावधानी और त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है और मामले की जांच की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *