बिहपुर | पूर्णिया में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद पटना लौटने के क्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार की शाम बिहपुर पहुंचे। इस दौरान वे एनएच-31 स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने कुछ समय के लिए रुके।

बिहपुर प्रखंड अंतर्गत सोनवर्षा गांव के मुखिया प्रतिनिधि अजय कुंवर उर्फ लाली के नेतृत्व में समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार विकास और सुशासन के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है और आम जनता के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान प्रवीन कुमार, शिव शंकर चौधरी, मृत्यंजय कुंवर, अंकित कुमार, बब्लू चौधरी, पंकज कुमार और अखलेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *