नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलाहा में बिहार पेंशनर समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन का वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।

बैठक में विशेष रूप से बैंकों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। पेंशनरों ने पेंशन भुगतान, केवाईसी, तकनीकी दिक्कतों और अनावश्यक परेशानियों का मुद्दा उठाया। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संबंधित विभागों और बैंकों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, ताकि पेंशनभोगियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता पेंशनर समाज के सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश समाजसेवी ललन मिश्र रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा पेंशनर समाज को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान में वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में नवगछिया अनुमंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवध किशोर सिंह, बिहपुर अंचल सचिव विवेकानंद चौधरी सहित रणविजय यादव, प्रकाश सिंह, राजेंद्र यादव और बड़ी संख्या में पेंशनर समाज के सदस्य उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *