नवगछिया | श्री श्याम भक्त मंडल न्यास के तत्वावधान में इस वर्ष 36वां श्री श्याम महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। यह दो दिवसीय महोत्सव बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड स्थित परिसर में 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को शाम 4 बजे से प्रारंभ होकर 1 जनवरी 2026 (गुरुवार) की रात्रि 10 बजे तक चलेगा।
Total Downloads: 166
महोत्सव के दौरान छप्पन भोग, अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, 30 घंटे की अखंड ज्योत, विशाल भंडारा एवं दिव्य दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे। आयोजक मंडल के अनुसार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
भजन संध्या में देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे। इनमें सोनीपत से मयंक अग्रवाल, कोलकाता से संजय शर्मा एवं दिल्ली से आशुपाल शामिल हैं। वहीं नवगछिया से स्वरूपा केजरीवाल और युवराज भारद्वाज भक्ति संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

आयोजन स्थल को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए सजावट का कार्य तेज़ी से जारी है। इसमें भागलपुर के प्रसिद्ध फूल कलाकार गणेश माली की टीम, बंगाल के कुशल कारीगर तथा बिहार टेंट की टीम जुटी हुई है।
श्री श्याम भक्त मंडल न्यास के अध्यक्ष सुभाष वर्मा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादुका, कमल कुमार टिबरेवाल, रूपेश कुमार रुंगटा, सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपसचिव अमित कुमार चिराणियाँ, कोषाध्यक्ष प्रदीप डोकानिया एवं उपकोषाध्यक्ष सौरभ नारनोली सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इसके अलावा संस्थापक सदस्य शम्भू रुंगटा, संतोष यादुका, शिव कुमार डोकानियां, पूर्व अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, रवि सर्राफ तथा संरक्षक मंडल के सदस्य पवन सराफ, दयाराम चौधरी, अजय रुंगटा एवं डॉ. ए.के. केजरीवाल भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। महिला सदस्यों और कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की भूमिका भी सराहनीय बताई जा रही है।
आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाएं और आशीर्वाद प्राप्त करें।
