नवगछिया के ढोलबज्जा बाजार में कुख्यात अपराधी छोटू यादव के नाम पर रंगदारी मांगने की कोशिश के बाद गुरुवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के विरोध में व्यापारियों ने एकजुट होकर पूरे दिन बाजार बंद रखा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार एवं सीडीपीओ ओम प्रकाश स्वयं ढोलबज्जा बाजार पहुंचे। अधिकारियों ने दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में रंगदारी नहीं दी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। एहतियात के तौर पर बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई।

पुलिस प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप और ठोस आश्वासन का सकारात्मक असर शुक्रवार को देखने को मिला। बाजार की लगभग 95 प्रतिशत दुकानें खुल गईं और सामान्य गतिविधियां बहाल हो गईं। हालांकि कुछ दुकानदार अब भी एहतियातन दुकानें बंद रखे हुए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी से भरोसा बढ़ा है और हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *