बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार शैलेन्द्र ने ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार के मंत्री को पत्र लिखकर अपने क्षेत्र की जर्जर ग्रामीण सड़कों को MMGSY NDB-AWSESH योजना के तहत चयनित एवं स्वीकृत करने की मांग की है।
विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र की कई ग्रामीण सड़कें अत्यंत खराब स्थिति में हैं। सड़कों की दयनीय हालत के कारण स्थानीय ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपात सेवाओं में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
नारायणपुर और बिहपुर प्रखंड की सड़कें प्रस्तावित
विधायक कुमार शैलेन्द्र ने अपने पत्र में तीन प्रमुख ग्रामीण सड़कों को MMGSY NDB-AWSESH योजना में शामिल करने की सिफारिश की है।

प्रस्तावित सड़कों में
नारायणपुर प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत अंतर्गत मौजमाबाद ग्राम में लखना मोड़ से भगवान पेट्रोल पंप (NH-31) तक की पीसीसी सड़क,
मौजमाबाद ग्राम में महादेव साह के घर से विशुनदेव साह के घर होते हुए राम चौधरी के घर तक की पीसीसी सड़क शामिल है।
इसके अलावा,
बिहपुर प्रखंड के धर्मपुररत्ती पंचायत के वार्ड संख्या-12 में पटवारी चौधरी के घर से सरकारी पोखर होते हुए कल्याण कुमार के घर के पास प्रधानमंत्री सड़क तक की पीसीसी सड़क को भी योजना में शामिल करने की अनुशंसा की गई है।
ग्रामीणों को मिलेगा राहत
विधायक ने कहा है कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों का सामाजिक-आर्थिक विकास तेज होगा। उन्होंने विभाग से मांग की है कि प्रस्तावित सड़कों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

