नवगछिया में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान ननकार गांव निवासी जूली देवी (पति–स्वर्गीय रंजीत मंडल) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जूली देवी का अपने भैसुर प्रमोद मंडल एवं गौतमी पिंकी देवी के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोप है कि प्रमोद मंडल ने दबिया से जूली देवी पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को परबत्ता थाना ले जाया गया, जहां पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया रेफर कर दिया।

जूली देवी ने आरोप लगाया है कि प्रमोद मंडल और पिंकी देवी पूर्व में भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं तथा उनकी जायदाद हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, उन्हें लगातार जान का खतरा बना हुआ है।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *