नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में शुक्रवार को पिता और पुत्र के बीच हुए विवाद में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मोहम्मद राहुल कुमार के रूप में हुई है, जबकि उसके पिता का नाम मोहम्मद रियासत बताया गया है।
सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद राहुल कुमार अक्सर शराब के नशे में घर में विवाद करता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को पिता–पुत्र के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान राहुल कुमार को गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डायल 112 की टीम ने घायल मोहम्मद राहुल कुमार को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नवगछिया आदर्श थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

