नवगछिया : डिमाहा पंचायत में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बुलो मंडल उर्फ शैलेश कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार, अंचल अधिकारी रोशन कुमार तथा पंचायती राज पदाधिकारी सतीश कुमार तिवारी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।

विधायक बुलो मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण से ग्रामीणों को अब छोटी-छोटी सरकारी सेवाओं के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पंचायत स्तर पर ही कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस (लोक सेवा अधिकार) काउंटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां जन्म, मृत्यु, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज आसानी से बनाए जा सकेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और शिकायतों के समाधान की व्यवस्था भी यहीं की जाएगी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने कहा कि यह भवन ग्रामीणों को प्रशासन से सीधे जोड़ने का माध्यम बनेगा। अंचल अधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि भूमि से संबंधित कई कार्य अब पंचायत स्तर पर ही सरलता से पूरे किए जा सकेंगे। वहीं पंचायती राज पदाधिकारी सतीश कुमार तिवारी ने इसे ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उद्घाटन पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें सरकारी कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय में भटकना नहीं पड़ेगा। पंचायत सरकार भवन डिमाहा पंचायत के लिए विकास और सुविधा का एक नया केंद्र साबित होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *