गोपालपुर | तिनटंगा करारी जहाज घाट के समीप माघी मेला के आयोजन को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माघी पूर्णिमा के दिन 2 फरवरी को 24 घंटे का रामधुन संकीर्तन आयोजित किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम स्थल पर 11 देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आयोजन को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई।

ग्रामीणों ने माघी मेला को लेकर उत्साह जताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। बैठक में बासुकी मंडल, राममूर्ति, गिरधारी पासवान, मनोज रविदास, निर्मल यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

ग्रामीणों ने बताया कि माघी मेला क्षेत्र की एक पुरानी धार्मिक परंपरा है, जिसे सफल बनाने के लिए सभी लोग मिलकर तैयारी में जुट गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *