नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशहा गांव निवासी जवाहर शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, धीरज कुमार सोमवार रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कपूरी बांध के पास स्थित एक मोड़ पर उनकी बाइक अचानक असंतुलित हो गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना गंभीर था कि धीरज को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां सोमवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मंगलवार को घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल भेजा, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही कुशहा गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और मोड़ पर संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *