नवगछिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, भागलपुर शाखा के तत्वावधान में गोपाल गौशाला परिसर में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मेला पांच फरवरी से दस फरवरी तक चलेगा। आयोजन का नेतृत्व अनीता दीदी द्वारा किया जा रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मेले के शुभारंभ से पूर्व गुरुवार सुबह गोशाला परिसर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो प्रोफेसर कॉलोनी से होते हुए हरिया पट्टी, स्टेशन रोड का भ्रमण करते हुए पुनः गोशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।

दोपहर में आयोजित उद्घाटन समारोह में बीके मुकुट मणि, पूर्णिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राम प्रकाश रूंगटा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोशाला के सचिव पवन सर्राफ ने की। अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और आयोजन की सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि मेले में देश के बारहों ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक झांकियां लगाई गई हैं, जिससे श्रद्धालु एक ही स्थान पर दर्शन का आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही राजयोग ध्यान, आध्यात्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

मेले को लेकर भागलपुर व आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet