नवगछिया। विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ पर जगतपुर के समीप भैंस से टकराकर बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया।
घायलों की पहचान ढोलबज्जा निवासी प्रतिमा कुमारी और अश्वनी गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर भैंस आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

