बिहपुर — जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल एवं उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव ने बिहपुर प्रखंड अंतर्गत डाकबंगला परिसर तथा भ्रमरपुर स्थित जिला परिषद की जमीन का निरीक्षण किया। यह जमीन नारायणपुर प्रखंड में आती है।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विकास योजनाओं की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि बिहपुर डाकबंगला परिसर में क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक विवाह भवन, नई दुकानों का निर्माण, पुराने भवनों का जीर्णोद्धार तथा अन्य जनोपयोगी कार्य कराए जाएंगे।

वहीं भ्रमरपुर स्थित जिला परिषद की जमीन पर भी दुकानों के निर्माण, आधारभूत संरचना के विकास और अन्य जनहितकारी योजनाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि जिला परिषद की जमीन का समुचित उपयोग कर विकास कार्यों को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान जिप सदस्य मोईन राईन, परवेज आलम, जिप प्रतिनिधि चंदन कुमार, सुभाष कुमार मंडल, अलख निरंजन पासवान और नागेंद्र कुमार यादव भी मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *