नवगछिया के तेतरी गांव में एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता दिख रहा है। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि Naugachia News नहीं करता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में तेतरी गांव के पूर्व मुखिया गोपाल सिंह समेत तीन अन्य लोगों पर युवक की पिटाई करने का आरोप सामने आ रहा है। चर्चा है कि यह घटना पैसे के लेन-देन से जुड़े विवाद को लेकर हुई।

वहीं पूर्व मुखिया गोपाल सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संबंधित युवक ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि युवक पहले भी मकई और गेहूं की बोरियां उतार चुका था, साथ ही आसपास के लोगों की टोटो गाड़ी का चार्जर और बैलगाड़ी का एक्सल चोरी कर कबाड़ी में बेच दिया था। चोरी करते पकड़े जाने के बाद कुछ लोगों ने उसे लाठी मारी।

पीड़ित युवक की पहचान राहुल राय (पिता – राजेश राय), निवासी तेतरी गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *