बिहपुर के मड़वा वार्ड 12 स्थित मां दुर्गा मंदिर की जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। स्थानीय निवासी टुनटुन चौधरी ने बिहपुर के अंचलाधिकारी लवकुश कुमार पर जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

टुनटुन चौधरी का कहना है कि उनके पिता ब्रह्मदेव चौधरी ने वर्षों पहले यह जमीन दुर्गा मंदिर के नाम से खरीदी थी। इसके बावजूद पिछले तीन वर्षों से गांव के ही मंटू चौधरी और संटू चौधरी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी विवाद के समाधान के लिए वे कई बार नवगछिया स्थित सीओ आवास पर गए थे।

आरोप है कि वहां एक लाख रुपये में मामला निपटाने की सहमति बनी और यह रकम दो किस्तों में हरियो सरपंच तथा सीओ के चालक चंदन के माध्यम से दी गई। इसके अलावा थाना स्तर पर भी 20 हजार रुपये देने की बात कही गई। टुनटुन का दावा है कि पैसे देने के बावजूद उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला और कार्रवाई से इनकार कर दिया गया।

इस मामले पर बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जमीन विवाद वर्षों से चला आ रहा है। वहीं सीओ लवकुश कुमार ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिलहाल कुछ कहना उचित नहीं है, यह जांच का विषय है।

उधर नवगछिया के उप समाहर्ता (भूमि सुधार) शैलेंद्र कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और तथ्य सामने आने पर उचित कार्रवाई होगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet