नवगछिया : आम नागरिकों को घर के नजदीक राशन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोपालपुर प्रखंड में सात नई राशन दुकानों की स्वीकृति को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इससे दूर-दराज के लोगों को अब राशन लेने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न पंचायतों और क्षेत्रों में सामाजिक वर्गों के आधार पर दुकानों का आवंटन किया जा रहा है—

  • अभिया-पचगछिया पंचायत में एक दुकान अनुसूचित जाति महिला के लिए और एक अनारक्षित वर्ग के लिए

  • बाबू टोला कमलाकुंड में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक दुकान

  • तिनटंगा करारी में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए एक दुकान

  • सुकटिया बाजार में एक अनारक्षित वर्ग के लिए दुकान

  • सैदपुर गांव में पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए एक दुकान

  • डुमरिया चपरघट में एक अनारक्षित महिला के लिए दुकान

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर और सुगमता से राशन मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में बड़ा कदम बताया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *