नवगछिया: झंडापुर थाना क्षेत्र के झंडापुर शेख टोला में मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर महरुम अब्बास की पत्नी समन मिशा ने झंडापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

Whatsapp group Join

दिए गए आवेदन में पड़ोस के ही तीन लोगों को नामजद किया गया है। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है, जिसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई थी।

पीड़िता के अनुसार रविवार की सुबह करीब नौ बजे आरोपियों ने फिर से जबरन मारपीट की, जिसमें उन्हें आंशिक चोटें आईं और हाथ में भी चोट लगी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *