नवगछिया श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 51वां वार्षिक श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से 27 मार्च 2026 तक घाट ठाकुरवाड़ी, नवगछिया में बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा।

इससे पूर्व बुधवार को आयोजन के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा घाट ठाकुरवाड़ी से प्रारंभ होकर हड़िया पट्टी मेन रोड, गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड होते हुए पुनः घाट ठाकुरवाड़ी पहुंची। शोभायात्रा के समापन पर रामभक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

यह आयोजन पिछले 50 वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 25 विद्वानों द्वारा संगीतमय नवाह पारायण किया जाएगा। वहीं रात्रि 7:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रयागराज से पधारे स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज एवं अन्य विद्वानों द्वारा संगीतमय राम कथा का आयोजन होगा। पूरे आयोजन को लेकर नवगछिया में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *