खरीक  : खरीक अंचल में जमीन  के दुर्लभ दस्तावेज और फाईलों की सुरक्षा  और रख रखाव भगवान भरोसे  है।जमीन के  दुर्लभ दस्तावेजों और रजिस्टर टू पर सक्रिय दलालों और तथाकथित हल्का कर्मचारी  के स्थानीय  निजी मुंशी के कब्जे में है।

Picture-fir

दलालों ने अंचल के  कर्मचारियों को मेल में लेकर खरीक अंचल कार्यालय से प्रशासन के गले की फांश बनी कई फाईलों  को उड़ा लिया है।हाल के दिनों में यह मामला तब उजागर हुआ जब कुटुम्ब न्यायालय के अधिवक्ता डाक्टर राम  प्रकाश सिंह ने जब खरीक अंचल से जब एक फाईल के बारे में सूचना मांगी गई ।सूचना नहीं मिलने पर मामला राज्य सूचना आयोग तक पहुंच गया  ।फाईल गायब होने की दलील पर आयोग ने आरोपित कर्मी पर  प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। फाईल गायब करने के मामले को  गंभीरता से लेते हुए खरीक अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया ने तत्कालीन प्रतिनियुक्त लिपिक सह नाजीर सूरज मोहन  शुक्ला मौजूदा जिला आपदा शाखा में प्रतिनियुक्त लिपिक के विरूद्ध खरीक थाना में जालसाजी और गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है।खरीक थानाध्क्ष जेपी सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *