दुबई में हुए ताजा मिसाइल हमलों का असर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है, और इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री Ameesha Patel भी इस संकट का शिकार हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, वह न्यूयॉर्क से मुंबई लौट रही थीं, लेकिन दुबई में एयरस्पेस अचानक बंद होने के कारण उनकी फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट कर दिया गया, जहां वह फिलहाल फंसी हुई हैं।

अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया,
“मैं न्यूयॉर्क से मुंबई एमिरेट्स से आ रही थी। जैसे ही दुबई में उतरने वाले थे, यूएई में हुए मिसाइल हमलों के कारण एयरस्पेस बंद कर दिया गया। अब हमें मस्कट भेज दिया गया है। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। ये युद्ध आखिर कब खत्म होगा?”

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बुलो मंडल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का सीधा असर आम नागरिकों और यात्रियों पर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और जल्द वापसी के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

वहीं, अमीषा पटेल ने एक अन्य पोस्ट में दुबई एयरपोर्ट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि कई घंटे बीत चुके हैं और अभी भी इंतजार जारी है। उन्होंने जल्द से जल्द मुंबई अपने घर पहुंचने की इच्छा जताई है।

यह घटना दिखाती है कि वैश्विक तनाव का असर अब सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि आम लोगों की जिंदगी और यात्रा पर भी सीधा प्रभाव पड़ रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....