नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार, 24 मई को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से लाइन मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य को लेकर शटडाउन लिया जाएगा। विभाग ने लोगों से पहले से जरूरी तैयारी कर लेने की अपील की है।

Whatsapp group Join

बिजली विभाग के एसडीओ वरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी खरीक, 11 केवी हाई लेवल तथा 11 केवी तुलसीपुर फीडर में आवश्यक मरम्मत और मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसके चलते रविवार सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान पकड़ा, खगड़ा, साहूपरबत्ता, तेतरी, गरैया, फूड प्लाजा होटल क्षेत्र, वैभव होटल साइड समेत आसपास के कई गांवों में बिजली बाधित रहेगी। वहीं तुलसीपुर, जमुनियां और खरीक प्रखंड के कई पंचायत क्षेत्रों में भी आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।

विभाग का कहना है कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। लाइन जांच, उपकरणों की मरम्मत और तकनीकी सुधार के बाद उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु बिजली सेवा मिलने की उम्मीद है।

बिजली विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे मोबाइल चार्जिंग, पानी स्टोर करने और अन्य जरूरी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें, ताकि शटडाउन के दौरान परेशानी से बचा जा सके।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *