नवगछिया: पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा बाजार में 25 मई 2026 की रात हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट करने के बाद इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की थी।

जानकारी के अनुसार, 25 मई की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच अपराधियों ने बलहा बाजार में एक दुकानदार के साथ मारपीट की और भय का माहौल बनाने के लिए फायरिंग की। मामले को लेकर भवानीपुर थाना में कांड संख्या 123/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सन्नी कुमार (पिता- शबनम यादव, निवासी नारायणपुर, थाना भवानीपुर) तथा दीपक कुमार (पिता- पंजाबी रविदास, निवासी जयरामपुर, थाना झंडापुर) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त दीपक कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध बिहपुर थाना में दो, धनकुण्ड थाना में एक तथा झंडापुर थाना में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने कहा कि कांड में संलिप्त शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *