बिहपुर प्रखंड के दुमुही चौक पर बिजली मरम्मत कार्य के दौरान एक बिजली मिस्त्री करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गौरीपुर निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार दुमुही चौक के समीप बिजली लाइन की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन में बिजली प्रवाहित हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन घायल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखे। चिकित्सकों ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसने के कारण उन्हें उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक सावधानियों का पालन किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *