नवगछिया: खैरपुर कदवा पंचायत स्थित नंदग्राम पुलिया मरम्मत कार्य में कथित तौर पर घटिया ईंटों के इस्तेमाल और कमीशनखोरी के आरोपों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। मामले में जिला परिषद के कनीय अभियंता (जेई) शांतनु राय की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने मंगलवार को ही जेई को निर्माण कार्य तत्काल बंद कराने का निर्देश दिया था। बुधवार को जेई ने अध्यक्ष को जानकारी दी कि वह स्थल पर पहुंचकर काम रुकवा चुके हैं।

हालांकि, जब जिला परिषद अध्यक्ष स्वयं निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां पुलिया मरम्मत का कार्य जारी पाया गया। इससे जेई द्वारा दी गई जानकारी पर सवाल खड़े हो गए हैं। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने कथित रूप से निम्न गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग होते देखा, जिसके बाद उन्होंने मौके से ही जेई को फोन कर नाराजगी जताई।

अध्यक्ष ने तत्काल निर्माण कार्य बंद कराने का निर्देश दिया और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सामग्री उपयोग करने को कहा। बताया गया कि कार्यस्थल पर इस्तेमाल की जा रही कथित “तीन नंबर” ईंटों को हटाकर मानक गुणवत्ता की ईंटें लगाने का निर्देश भी दिया गया है।

जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने कहा,
“निरीक्षण के लिए गया था, वहां निर्माण कार्य चल रहा था। जेई को फोन किया तो मौजूद मुंशी से बात कर काम रुकवाया। तीन नंबर ईंटें बदलने का निर्देश दिया गया है।”

मामले को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet