नवगछिया। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के महाप्रबंधक (जीएम) छत्रपाल सिंह तथा सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित शरण के नवगछिया स्टेशन आगमन पर डीआरयूसीसी सदस्य कुमार मिलन सागर ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रेल यात्रियों की सुविधाओं और स्टेशन के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

निरीक्षण के दौरान कुमार मिलन सागर ने बताया कि अजय कुमार मंडल के निर्देश पर नवगछिया स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुधार पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि सांसद अजय कुमार मंडल के प्रयासों से नवगछिया स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हो सका है और आगे भी यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि रेल प्रशासन के सहयोग से लंबित मांगों को जल्द पूरा कराया जाएगा।

इस अवसर पर डीआरयूसीसी सदस्य ने महाप्रबंधक को 13 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में नवगछिया स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव, यात्री सुविधाओं में सुधार तथा स्टेशन के समग्र विकास से जुड़ी मांगें शामिल थीं।

इसके अलावा कुमार मिलन सागर ने पूर्वी रेलवे गेट (एलसी संख्या-11 स्पेशल) को बंद किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर 2025 की रात रेल प्रशासन द्वारा उक्त रेलवे गेट को बंद कर पीडब्ल्यूडी सड़क को जेसीबी से काट दिया गया था, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है।

उन्होंने कहा कि गेट बंद होने से छात्रों, किसानों, मजदूरों, व्यवसायियों और बुजुर्गों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने महाप्रबंधक को लिखित एवं मौखिक रूप से बंद रेलवे गेट को अविलंब चालू कराने की मांग की, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

कुमार मिलन सागर ने उम्मीद जताई कि रेल प्रशासन जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल करेगा और क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिलेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet