नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्ती टीम पर एक ट्रक चालक से अवैध वसूली, मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की शिकायत सामने आने के बाद नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है, जबकि तीन गृहरक्षकों को छह माह के लिए ड्यूटी से वंचित कर दिया गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि 14 जून की रात करीब 11:30 बजे रंगरा थाना क्षेत्र में उसकी गाड़ी को रोक लिया गया। चालक का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उसे वाहन से नीचे उतारकर मारपीट की और धमकी दी। आरोप है कि पहले ₹40 हजार की मांग की गई। बाद में चालक से नकद ₹8 हजार लिए गए तथा उसके वाहन मालिक से भी ₹10 हजार मंगवाए गए। इस तरह कुल ₹18 हजार की वसूली की गई।

चालक ने यह भी दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने एक पेट्रोल पंप के क्यूआर कोड पर ऑनलाइन भुगतान करवाया। साथ ही पुलिस वाहन में डीजल भरवाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के समर्थन में भुगतान से जुड़े कुछ दस्तावेज और स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं।

मामले की शिकायत मिलने के बाद नवगछिया पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए एसआई धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं गश्ती दल में शामिल तीन गृहरक्षकों को छह महीने के लिए ड्यूटी से वंचित कर दिया गया है। इसके अलावा संविदा चालक सौरभ कुमार की सेवा भी समाप्त कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध वसूली, दुर्व्यवहार या किसी भी प्रकार की अनुचित कार्रवाई को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet