नारायणपुर/बिहपुर: बिहपुर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.765 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोपाल झा के रूप में हुई है, जो अमरपुर गांव का निवासी है। सोमवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर से गांजे की बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से 1.765 किलो गांजा बरामद कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

