रंगरा: रंगरा थाना क्षेत्र के जहाँगीरपुर बैसी गांव में मुहर्रम के दौरान शनिवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया भेजा। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ग्रामीणों के अनुसार, किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने झड़प के दौरान 10 से 15 राउंड फायरिंग होने का भी दावा किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

घायलों की पहचान जहाँगीरपुर बैसी निवासी मो. शोहराब (60), मो. कुद्दुस (62), मो. माको (70), मो. मीनू (47) और मो. ईसाक (15) के रूप में हुई है।

डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रित किया और पुलिस की निगरानी में सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

घटना के बाद एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे इलाके में पुलिस कैंप कर रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights