नवगछिया। नवगछिया में रविवार रात एनएच-31 पर हुए एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। समय रहते स्थानीय पत्रकारों की तत्परता के कारण घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसका इलाज बिना देरी के शुरू हो सका।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घायल महिला की पहचान रानी देवी (21 वर्ष), पति बबलू कुमार के रूप में हुई है। महिला के भाई योगेश कुमार, निवासी तेतरी जीरोमाइल, ने बताया कि रानी देवी अपने पति के साथ ससुराल से मायके जा रही थीं। इसी दौरान एनएच-31 पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में रानी देवी को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके पति बबलू कुमार को मामूली चोट लगी। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद के लिए प्रयास शुरू किया।

इसी बीच घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पत्रकार बसंत कुमार, नरेश चौधरी, राजकुमार सिंह और सिंटू सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को अपनी कार से अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद नवगछिया थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि घायल महिला का इलाज जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights