नवगछिया। नवगछिया के व्यवसायी श्रीधर शर्मा की भांजी ख्वाहिश शर्मा ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने इवेंट में प्रथम स्थान हासिल कर देश और नवगछिया का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर जागृति शाखा, नवगछिया की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
Total Downloads: 172
सम्मान समारोह में जागृति शाखा की अध्यक्ष श्वेता बुबना, सचिव रिंपा केडिया, पूजा शर्मा, सीमा गारोड़िया, रिया चिरानिया, रितु चिरानिया, नीतू चिरानिया, कविता अग्रवाल, कंचन खेमका, रश्मि सराफ सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने ख्वाहिश शर्मा की उपलब्धि को नवगछिया के लिए गर्व का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इधर, एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं कोच जेम्स फाइटर के नेतृत्व में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर बनीं साक्षी भारती को ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंगवस्त्र पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने साक्षी भारती की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में शिवम कुमार, प्रिया कुमारी, हर्षित कुमार, हरिओम कुमार, मनतशा परवीन, केशव कुमार, कौशिक कुमार, संजीव कुमार, सफकत गनी, मीनाक्षी कुमारी, अनन्या वात्सल्य, सुमित कुमार साहू, कंचन सिंह, टिशु कुमारी तथा समाजसेवी संजय कुमार सुमन सहित कई लोग मौजूद रहे।
