नवगछिया: खरीक प्रखंड के मध्य विद्यालय बहत्तरा में पदस्थापित सहायक शिक्षक शोभनाथ दास ने जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों को आवेदन सौंपा है। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शिक्षक के आवेदन के अनुसार, 1 जुलाई को कुछ असामाजिक तत्व विद्यालय पहुंचे और उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई।

उन्होंने बताया कि 21 जुलाई की शाम विद्यालय से लौटने के दौरान जाह्नवी घाट के पास हथियारबंद लोगों ने उनकी स्कूटी रोक ली। आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और दोबारा रंगदारी की मांग की। इसी दौरान राहगीरों के मौके पर पहुंचने पर सभी आरोपी फरार हो गए।

शिक्षक का कहना है कि इससे पहले भी उनके साथ इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *