दारोगा योगेश कुमार मौत मामला: पत्नी गुड़िया कुमारी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

नवगछिया। दारोगा योगेश कुमार की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता बांका निवासी कृष्णदेव साह ने अपनी बहू गुड़िया कुमारी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में शनिवार को पुलिस ने मृतक के पिता समेत परिवार के चार सदस्यों का बयान दर्ज किया।

बयान के दौरान परिजनों ने योगेश की पत्नी पर साजिश के तहत उनकी हत्या करवाने का आरोप लगाया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए मृतक के पिता भावुक हो गए और रो पड़े। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

मृतक के पिता कृष्णदेव साह ने पुलिस को बताया कि योगेश और गुड़िया ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा था। उनका आरोप है कि बहू बेटे पर लगातार दबाव बनाती थी और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। परिजनों ने मामले की गंभीरता से जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

इधर, पुलिस परिजनों के बयान और अब तक उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

नवगछिया के एसडीपीओ सायम रजा ने बताया कि पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *