नवगछिया: फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए गुरुवार को खरीक और नवगछिया में उनके घरों पर इश्तेहार चिपकाया।
Total Downloads: 270
खरीक थाना पुलिस ने अभिया गांव निवासी फरार आरोपी विशाल शर्मा के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है। यदि वह 15 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो कोर्ट से आदेश प्राप्त कर उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, नवगछिया एससी-एसटी थाना पुलिस ने भी फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगरह गांव निवासी अभय झा और विजय झा के घर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की अपील की है, अन्यथा नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

