एफआईआर दर्ज करने का निर्देश

छह दिन तक मामला दर्ज नहीं होने का आरोप, पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए लगाई न्याय की गुहार

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने गांव के ही व्यक्ति पर हथियार तानकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि घटना के छह दिन बाद तक थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित नीतीश कुमार झा उर्फ बबलु झा के अनुसार, 18 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे वह सिमरा गांव में आयोजित एक भोज में शामिल होने गए थे। इसी दौरान गांव के राजीव मंडल ने कथित रूप से कमर से हथियार निकालकर उन पर तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति बिगड़ने से पहले ही मामला शांत हो गया और उनकी जान बच गई।

नीतीश कुमार झा ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। उनका आरोप है कि 24 मार्च 2025 को भी उन पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें उन्हें गोली लगी थी। उस मामले में भी राजीव मंडल को आरोपी बनाया गया था। लगातार मिल रही धमकियों के कारण उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है।

पीड़ित की शिकायत सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया थाना को तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। एसपी के आदेश के बाद थाना स्तर पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

वहीं, नवगछिया थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *