एसपी ने रंगरा थाना को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का दिया निर्देश

नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के भवानीपुर नया टोला निवासी वंदन कुमार सिंह ने रेलवे की जमीन से बेदखली की आशंका जताते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्होंने अंचलाधिकारी, नवगछिया तथा पुलिस अधीक्षक, नवगछिया को लिखित आवेदन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

आवेदन में वंदन कुमार सिंह ने बताया है कि उनके पिता स्वर्गीय जितेंद्र प्रसाद सिंह नवगछिया अधिसूचित क्षेत्र में वार्ड निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके अनुसार वर्ष 1980 में भवानीपुर निवासी स्वर्गीय गंगाधर झा ने स्टाम्प पेपर के माध्यम से खेसरा संख्या-159, रकबा एक कट्ठा चार धूर भूमि पर उनके परिवार को बसने की अनुमति दी थी। तब से उनका परिवार लगातार उसी स्थान पर रह रहा है।

उन्होंने बताया कि बाद में रेलवे विभाग ने उक्त भूमि को अपनी संपत्ति बताते हुए वर्ष 1986 में उनके पिता को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद उनका परिवार वर्षों से वहीं निवास करता आ रहा है।

वंदन कुमार सिंह का आरोप है कि वर्तमान में कुछ लोग उक्त भूमि पर जबरन कब्जा करने तथा उनके परिवार को बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने पीड़ित को न्याय का भरोसा दिलाया है। एसपी ने रंगरा थाना पुलिस को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *