नवगछिया। सैदपुर स्थित दुर्गा मंदिर को बाढ़ और कटाव के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने त्वरित पहल शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. रविंद्र शर्मा ने क्षतिग्रस्त सड़क और मंदिर के समीप कटाव प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता ने मौके पर मापी कराई और मंदिर की सुरक्षा के लिए तत्काल बम्बू पाइलिंग का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही संबंधित एजेंसी ने सुरक्षात्मक कार्य प्रारंभ कर दिया।

ई. रविंद्र शर्मा ने बताया कि फिलहाल बाढ़ और बारिश के दौरान मंदिर की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। बरसात समाप्त होने के बाद नए सिरे से प्राक्कलन तैयार कर क्षतिग्रस्त सड़क का पुनर्निर्माण तथा दुर्गा मंदिर के स्थायी बचाव के लिए आवश्यक कार्य कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विभाग की पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि समय रहते सुरक्षात्मक कार्य पूरा होने से दुर्गा मंदिर और आसपास के क्षेत्र को बाढ़ एवं कटाव के खतरे से बचाया जा सकेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *