दोपहर 3 बजे डाक बंगला परिसर से होगा जुलूस का शुभारंभ, बांकीपुर की जनता का जताया आभार
Total Downloads: 83
बिहपुर: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की जीत के बाद बुधवार को बिहपुर में पार्टी की ओर से विजय जुलूस निकाला जाएगा। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जनसुराज के नवगछिया जिला महामंत्री सत्यम कुमार ने बताया कि दोपहर तीन बजे डाक बंगला परिसर में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित होंगे। इसके बाद विजय जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

पार्टी नेताओं ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चुनाव परिणाम को परिवर्तन और नई राजनीति के पक्ष में मिला जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और वैकल्पिक राजनीति पर भरोसा जताया है।
जनसुराज नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में विजय जुलूस में शामिल होकर इस जीत का उत्सव मनाने की अपील की है।
