नवगछिया थाना क्षेत्र में बुधवार को फोरलेन सड़क पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रेलवे ओवरब्रिज से करीब 100 मीटर दूर सड़क पर पड़ा मिला। शव की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही नवगछिया एसडीपीओ अनिकेत अमर और नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की।

अब तक नहीं हो सकी युवक की पहचान

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटा रही है।

हादसा या कोई और वजह, जांच में जुटी पुलिस

नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

फोरलेन पर शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच कर रही है। युवक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

फिलहाल शव को सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *