नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार, 12 अगस्त से तीन बेड वाले डायलिसिस सेंटर की सुविधा शुरू हो गई। सेंटर का संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर किया जाएगा। मरीजों की संख्या बढ़ने पर भविष्य में बेड की संख्या बढ़ाने की भी योजना है।

अस्पताल प्रबंधन के जितेंद्र कुमार ने बताया कि राशन कार्ड में नाम दर्ज मरीजों को डायलिसिस की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, राशन कार्ड नहीं रखने वाले मरीजों से निर्धारित मामूली शुल्क लिया जाएगा। निजी डायलिसिस केंद्रों में जहां एक सत्र के लिए आमतौर पर तीन से चार हजार रुपये तक खर्च आता है, वहीं सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

डायलिसिस सेवा के लिए डॉ. बसंत कुमार को नियुक्त किया गया है। सेंटर शुरू होने के पहले दिन मंगल शर्मा पहले मरीज बने, जिन्हें डायलिसिस की सुविधा दी गई।

इस सुविधा के शुरू होने से नवगछिया अनुमंडल और आसपास के क्षेत्रों के किडनी रोगियों को नियमित डायलिसिस के लिए भागलपुर या दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इससे मरीजों का समय और आने-जाने का खर्च भी बचेगा।

अस्पताल में डायलिसिस सेंटर की शुरुआत को क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर डीपीएम मणिभूषण झा, डॉ. बी. दास, डीसीएम भरत कुमार शर्मा, प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पिंकेश कुमार, जिला अनुश्रवण पदाधिकारी अंश मिश्रा और अस्पताल मैनेजर जितेंद्र कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *