नवगछिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर नवगछिया पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र में आयोजित परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।

एसपी ने पूर्वाभ्यास के दौरान परेड में शामिल जवानों के अभ्यास, अनुशासन और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने परेड की विभिन्न व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सभी व्यवस्थाएं बेहतर और व्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम को अनुशासित एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन की ओर से 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में परेड आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। इसे लेकर जवान लगातार अभ्यास कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *