नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित जेपी कॉलेज में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की गई पानी की मोटर और इन्वर्टर भी बरामद कर लिया है।
Total Downloads: 119
कॉलेज के प्राचार्य ने 12 अगस्त 2026 को भवानीपुर थाना में आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को कॉलेज परिसर से अज्ञात चोरों ने पानी की मोटर और इन्वर्टर चोरी कर लिया था।
शिकायत के आधार पर भवानीपुर थाना में कांड संख्या 200/26, दिनांक 12 अगस्त 2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में संलिप्त आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद मुमताज, पिता मुस्ताक अली, निवासी नारायणपुर, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई एक पानी की मोटर और एक इन्वर्टर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
