नारायणपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र के सतियारा गांव में शुक्रवार सुबह पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से कुल तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

एक पक्ष की लाक्षो देवी ने आरोप लगाया कि उन्होंने दूसरे पक्ष को कर्ज के रूप में पैसे दिए थे। शुक्रवार सुबह वह अपने पैसे वापस मांगने गई थीं। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गईं।

वहीं, दूसरे पक्ष के सुमित कुमार ने अलग आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ब्याज पर 10 से 20 हजार रुपये तक कर्ज लिया था और सूद समेत करीब 70 हजार रुपये वापस कर चुके हैं। इसके बावजूद शुक्रवार सुबह लाक्षो देवी उनके घर के मुख्य रास्ते पर बैठकर गाली-गलौज कर रही थीं।

सुमित के अनुसार, उनकी मां ने जब गाली देने से मना किया तो लाक्षो देवी ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान सुमित की दो उंगलियां लाक्षो देवी के मुंह में चली गईं, जिन्हें उन्होंने कथित तौर पर काट लिया। इससे सुमित की दोनों उंगलियां जख्मी हो गईं।

मामले को लेकर भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *